inshorts

रघुराम राजन ने बताया- वह क्यों नहीं चाहते कि बजट में इनकम टैक्स में दी जाए छूट

बजट में इनकम टैक्स में छूट दिए जाने की उम्मीदों के बीच आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि इनकम टैक्स में कटौती नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "टैक्स कटौती आकर्षक लग सकती है लेकिन मौजूदा वित्तीय स्थिति में इसकी गुंजाइश बहुत कम है। सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाना चाहिए।"