रचिन के चोट पर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया अपडेट, कहा- माथे पर लगाने पड़े टांके
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले वनडे मैच में रचिन रविंद्र को लगी चोट पर अपडेट देते हुए कहा है कि उनके माथे पर टांके लगाने पड़े हैं। बोर्ड के मुताबिक, फिलहाल प्रोटोकॉल के तहत रचिन की निगरानी की जा रही है। कैच लेने की कोशिश में रचिन के माथे पर गेंद लग गई थी।