रचिन रविंद्र का कैच छूटने के बाद मोहम्मद शमी के हाथ से बहता दिखा खून

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के ओपनर रचिन रवींद्र का कैच छोड़ने के बाद मोहम्मद शमी के बाएं हाथ से खून टपकता देखा गया। टीम के फिज़ियोथेरेपिस्ट ने तुरंत उनका इलाज किया जिसके बाद शमी 5 मिनट में दोबारा गेंदबाज़ी करने लगे। रचिन 29 गेंदों में 37 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए।