सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर रचिन रवींद्र का विकेट गिरने पर टीवी देख रहा एक बच्चा कह रहा है, "अब चल फूट यहां से, निकल...खेलना नहीं आता है...अब तो इंडिया का कप है।" चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रवींद्र का विकेट कुलदीप यादव ने लिया था। रवींद्र 37 रन बनाकर आउट हुए थे।