रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड टूटा

गोवा के कश्यप बाकले और स्नेहल कौथंकर ने रणजी ट्रॉफी इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पारी में तिहरा शतक जड़ते हुए तीसरे विकेट के लिए 606 रनों की नाबाद साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड (594* रन) महाराष्ट्र के स्वप्निल गुगले और अंकित बवाने के नाम था।