रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल क्रिकेट टीम में मोहम्मद शमी का हुआ चयन

आगामी 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल क्रिकेट टीम की घोषणा की गई है। बंगाल क्रिकेट बोर्ड ने अभिमन्यु ईश्वरन को टीम की कप्तानी सौपीं है और अभिषेक पोरेल को उप-कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, बंगाल की 17 सदस्यीय टीम में प्रमुख तेज़ भारतीय गेंदबाज़ों मोहम्मद शमी व आकाश दीप को भी जगह मिली है।