रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली का क्या है रिकॉर्ड?

12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने वाले बल्लेबाज़ विराट कोहली ने दिल्ली के लिए 23 रणजी मैच खेले हैं जिनमें 1,574 रन बनाए हैं। विराट ने 2006 में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था और उन्होंने रणजी में 5 शतक बनाए हैं। विराट 30-जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे।