रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को किया जाता है कितना भुगतान?

रणजी ट्रॉफी मैच के खिलाड़ियों का वेतन अनुभव व मैचों में भागीदारी के आधार पर अलग-अलग होता है। 41-60 रणजी मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में प्रतिदिन ₹60,000 मिलते हैं जबकि 21-40 मैचों के अनुभव वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन ₹50,000 मिलते हैं। वहीं, रिज़र्व खिलाड़ियों को क्रमशः ₹30,000 और ₹25,000 का भुगतान किया जाता है।