रणजी में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने बताया है कि गुरुवार को रेलवे के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि ऋषभ पंत के बाद अब विराट भैया मेरी कप्तानी में खेलेंगे। उन्होंने (विराट) हमसे सकारात्मक होकर खेलने के लिए कहा है।"