रणजी ट्रॉफी मैच में मेघालय के आकाश कुमार चौधरी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11-गेंद में अर्धशतक जड़कर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 8वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे आकाश ने पारी में लगातार 8 छक्के भी जड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड लेस्टरशर के वेन व्हाइट (12-गेंद) के नाम था।