रणजी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले जैक्सन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

सौराष्ट्र के दिग्गज बल्लेबाज़ शेल्डन जैक्सन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। जैक्सन ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के (144) लगाए हैं। वह सौराष्ट्र के लिए आखिरी मुकाबला 8 फरवरी को खेलने उतरे थे। हालांकि, संन्यास के बाद शेल्डन सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में भाग नहीं लेंगे।