inshorts

रणजी मैच के दौरान मैदान में घुसकर विराट कोहली के पैरों पर गिरा फैन, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी मैच में गुरुवार को एक फैन मैदान में घुस गया और विराट कोहली के पैरों पर गिर गया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। गौरतलब है, करीब 12 साल बाद रणजी मैच खेल रहे कोहली को देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में फैंस जुटे हुए हैं।