दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में शुक्रवार को विराट कोहली का विकेट गिरने के कुछ ही मिनटों में फैन्स ने अरुण जेटली स्टेडियम को खाली कर दिया। रेलवे के पेसर हिमांशु सांगवान की गेंद पर कोहली 6 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए। गौरतलब है कि कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं।