रणजीत सागर बांध में सेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के 75 दिन बाद मिला पायलट का शव

रणजीत सागर बांध की झील में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के हेलीकॉप्टर के दूसरे पायलट का शव हादसे के ढाई महीने बाद मिला है। डिफेंस के पीआरओ ने कहा कि 27-वर्षीय कैप्टन जयंत जोशी का शव झील के तल से बरामद किया गया है। सेना का हेलीकॉप्टर अपनी रुटीन उड़ान के दौरान 3 अगस्त को क्रैश हो गया था।