रणथंभौर नैशनल पार्क में बाघिन ने पर्यटकों के सामने कुत्ते का किया शिकार, वीडियो हुआ वायरल
रणथंभौर नैशनल पार्क (राजस्थान) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बाघिन 'सुल्ताना' पर्यटकों के सामने एक आवारा कुत्ते का शिकार करती दिख रही है। वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अनीश अंधेरिया ने ट्वीट किया कि हमले से बाघिन 'कैनाइन डिस्टेंपर' नामक बीमारी से पीड़ित हो सकती है 'जो बहुत कम समय में बाघों की आबादी तबाह कर सकती है।'