रतन टाटा अपने कुत्ते के काफी बीमार पड़ने पर नहीं लेने गए थे ब्रिटेन का शाही अवॉर्ड
स्तंभकार सुहेल सेठ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 2018 में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स (अब किंग चार्ल्स) परोपकारी कार्यों के लिए दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को अवॉर्ड देना चाहते थे। बकौल सेठ, सब तय था लेकिन अपने कुत्ते के काफी बीमार पड़ने पर टाटा वहां नहीं गए तब प्रिंस चार्ल्स ने कहा था कि इंसान ऐसा होना चाहिए।