रतन टाटा के नेतृत्व में किन सौदों ने दुनियाभर में लहरा दिया टाटा ग्रुप का परचम?
दिवंगत कारोबारी रतन टाटा के नेतृत्व में कई सौदे हुए जिसने दुनियाभर में टाटा ग्रुप का परचम लहरा दिया। इनमें ब्रिटिश चाय कंपनी टेटली (2000), दक्षिण कोरिया की देवू कमर्शियल व्हीकल्स यूनिट (2004), सिंगापुर की स्टील कंपनी नैटस्टील, अमेरिका की रिट्ज-कार्लटन बोस्टन (2006), ब्रनर मोंड (2006), कोरस स्टील (2007), जगुआर-लैंड रोवर (2008) और स्टारबक्स जॉइंट वेंचर (2012) शामिल हैं।