रतन टाटा की पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में की गई अंत्येष्टि
उद्योगपति रतन टाटा (86) की गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में अंत्येष्टि की गई। गृह मंत्री अमित शाह, उद्योगपति मुकेश अंबानी व कुमार मंगलम बिरला और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास समेत कई हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। रतन टाटा का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया था।