रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के एनसीपीए लॉन में रखा गया
उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के एनसीपीए लॉन में रखा गया है जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टाटा के पार्थिव शरीर को उनके आवास से एनसीपीए लॉन ले जाया गया और इस दौरान पुलिस बैंड ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।