रतन टाटा की विनम्रता के बारे में किस्सा सुनाते नितिन गडकरी का पुराना वीडियो हुआ वायरल
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की विनम्रता के बारे में किस्सा सुनाते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। गडकरी ने कहा, "एक बार मैं उनको नागपुर लेकर आया था...मैंने एक सरकारी कर्मी से उनका बैग पकड़ने को कहा तो टाटा बोले, 'नहीं नितिन बैग मैं उठा लूंगा'...इतनी संपत्ति होने के बाद उनमें ऐसी विनम्रता थी।"