रतन टाटा के शव को NCPA लॉन ले जाते समय वाहन के आगे बाइक से चलते दिखे उनके दोस्त शांतनु
एक वीडियो में मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा के शव को गुरुवार को एनसीपीए लॉन ले जाते समय उनके दोस्त शांतनु नायडू बाइक से शव वाहन के आगे चलते दिखाई दिए। वीडियो में शांतनु वाहन के आगे हेलमेट पहनकर बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं। रतन टाटा का शव एनसीपीए लॉन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।