रतन टाटा को बनाया गया पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस के.टी. थॉमस और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा को पीएम केयर्स फंड में ट्रस्टी के तौर पर शामिल किया गया है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीएम केयर्स फंड के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक की अध्यक्षता की थी।