रत्नों व कीमती पत्थर जड़े खास किस्म के सोने के गहनों के आयात पर सरकार ने लगाई रोक
सरकार ने रत्नों एवं कीमती पत्थर जड़े कुछ खास किस्म के सोने के गहनों के आयात पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया।
प्रतिबंधित किए गए गहनों को 'अंकुश' की श्रेणी में रखा गया है और अब इनका आयात करने के लिए सरकार से लाइसेंस/ अनुमति लेने की जरूरत होगी। प्रतिबंध लगाए जाने का कारण सरकार ने नहीं बताया है।