रद्दी कागज़ पर MP के सरकारी स्कूल में बच्चों को परोसा गया मिड-डे मील, हुई कार्रवाई
श्योपुर (एमपी) के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को बर्तन की जगह रद्दी के कागज़ों पर मिड-डे मील परोसा गया जिसका वीडियो सामने आया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने तत्काल जांच के आदेश दिए जिसके बाद गंभीर लापरवाही साबित होने पर स्कूल प्रभारी को निलंबित किया। वहीं, भोजन तैयार करने वाले स्वयं सहायता समूह का अनुबंध रद्द किया गया है।