रद्द करें या जवाबी कार्रवाई का सामना करें: ताइवान को $1 बिलियन के हथियार पैकेज पर यूएस से चीन
अमेरिका द्वारा ताइवान के लिए $1.1 बिलियन के हथियार पैकेज की घोषणा किए जाने के बाद चीन ने अमेरिका से यह पैकेज रद्द करने और ऐसा ना करने पर उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अमेरिका स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यु ने कहा, "इससे चीन-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचेगा…चीन पूरी सख्ती से...कानूनी और जवाबी कदम उठाएगा।"