रद्द हुए 5वें टेस्ट के बदले प्रस्तावित मैच 'एकमात्र टेस्ट' हो सकता है: ईसीबी
इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सीईओ टॉम हैरिसन ने कहा है कि संभावना है कि रद्द किए गए मैनचेस्टर टेस्ट के बदले प्रस्तावित मैच इंग्लैंड-भारत सीरीज़ का हिस्सा होने के बजाय 'एकमात्र टेस्ट' माना जा सकता है। उन्होंने कहा, "फिलहाल ये स्टैंड-अलोन का विकल्प है...हमें अन्य विकल्पों की पेशकश की गई है...उन पर गौर करने की ज़रूरत है।"