रनर्स के साथ दौड़ती रही आवारा डॉगी, 38 किमी तक साथ रही 'पिल्लू'; लोगों ने पूछा- फिर कहां गई
कानपुर (यूपी) में रनिंग करने निकले एक ग्रुप को रास्ते में ऐसा साथी मिल गया जिसकी स्टोरी वायरल हो गई है। एक आवारा कुतिया उनके साथ दौड़ते-दौड़ते करीब 38-किलोमीटर तक पहुंच गई। रनर्स ने उसे प्यार से 'Pillu Goggins' नाम दिया। लोगों के 'फिर कहां गई' सवाल पर रनर ने बताया कि पिल्लू उनके घर के आसपास ही रहती है।