यॉर्कशायर के पूर्व क्रिकेटर अज़ीम रफीक पर एक 22-वर्षीय लड़की ने उसे 16-साल की उम्र में अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया है। रफीक ने कथित तौर पर एक मेसेज में कहा, "मैं तुम्हें पकड़कर और दीवार के पास ले जाकर...किस करना चाहता हूं।" लड़की ने दावा किया कि रफीक ने उसे मैनचेस्टर-दुबई फ्लाइट में वोदका पीने के लिए उकसाया।