किसानों को राहत, रबी सीजन के लिए ₹62,370 करोड़ की खाद सब्सिडी मंजूर
केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर ₹62,370 करोड़ की सब्सिडी मंजूर की है। इससे किसानों को 50 किलो डीएपी का बोरा पहले की तरह ₹1,350 में मिलेगा। यह सब्सिडी अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। पिछले रबी सीजन के मुकाबले सब्सिडी बजट में करीब ₹24,418 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।