नेहा भारती नामक हिंदू लड़की रमज़ान में रोज़ दिल्ली की जामा मस्जिद पर मुसलमानों को इफ्तार करवा रही है जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। नेहा ने बताया, "मैं पिछले 3 वर्षों से रमज़ान में रोज़ाना इफ्तार करवा रही हूं और ऐसा करने के लिए मुझे मेरे माता-पिता से प्रेरणा मिली है। नफरत से लड़ने के लिए बाहर निकलना चाहिए।"