ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रमज़ान के महीने में मस्जिदों पर लाउड स्पीकर लगाने देने की मांग की है। उन्होंने कहा, "इफ्तार व सहरी के वक्त में एलान की ज़रूरत होती है, ऐसे में लाउड स्पीकर नहीं होने से रोज़ा रखने वालों को काफी दिक्कत होगी।"