बिसलेरी इंटरनैशनल के चेयरमैन रमेश चौहान ने कहा है कि कंपनी बेचने के लिए उनकी टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स समेत कई कंपनियों से बात चल रही है। उन्होंने टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स संग ₹7,000 करोड़ के सौदे की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। बकौल चौहान, वह कंपनी इसलिए बेच रहे हैं क्योंकि बेटी जयंती की दिलचस्पी कारोबार को संभालने में नहीं है।