बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। उनके करीबी प्रवीन शास्त्री ने बताया कि धमकी देने वाले ने उन्हें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। आरोपी ने शास्त्री को वॉट्सऐप पर मेसेज भी भेजा जिसमें उनकी और रवि किशन समेत 3 लोगों की फोटो पर क्रॉस बना है।