रवांडा समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में 773 लोग मारे गए: कांगो

कांगो के अधिकारियों ने बताया है कि पूर्वी कांगो के गोमा और उसके आसपास के इलाकों में रवांडा समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में एक सप्ताह में 773 लोग मारे गए हैं। कांगो सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया के मुताबिक, 2,880 लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।