सीएसके के ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में 3,000 रन बना लिए हैं। उनके नाम आईपीएल में 160 विकेट भी है और वह आईपीएल में 3000 रन और 150+ विकेट का डबल रिकॉर्ड बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 रन है और वह एक बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।