रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना छठा शतक

भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ा है। उन्होंने 176 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली है। उनसे पहले ध्रुव जुरेल और केएल राहुल ने भी भारत के लिए शतकीय पारी खेली है। जडेजा ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में सर्वाधिक 175* रन जड़े हैं।