रवींद्र जडेजा बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज़
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में जडेजा ने 9 ओवर में महज़ 26 रन देकर 3 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस सूची में पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले पहले स्थान पर हैं।