रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव किया गया नियुक्त

छत्तीसगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और 2016 बैच के आईएएस डॉ रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्षों की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावशील रहेगी।