एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की ज़िद के आगे न झुकने वाले मैच रेफरी ऐंडी पाइक्रॉफ्ट का भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कमेंटेटर रवि शास्त्री ने ज़ोरदार तरीके से परिचय दिया। उन्होंने कहा, "सीधा दुबई की हॉट सीट से फिर से लौट आए हैं ऐंडी पाइक्रॉफ्ट।" इस पर दर्शकों ने भी तालियां बजाईं।