रवि शास्त्री ने बताया वह किन 5 भारतीय क्रिकेटरों को मानते हैं सबसे महान

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 'द ओवरलैप क्रिकेट' नाम के यूट्यूब चैनल पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर्स संग बातचीत में अपने 5 सबसे महान भारतीय क्रिकेटरों के नाम बताए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम लिया। वहीं, सचिन को उन्होंने कंप्लीट पैकेज बताया।