दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किए जाने का एलान हुआ है। अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। वह वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।