रविचंद्रन अश्विन ने बताया उन्होंने IPL से क्यों लिया था संन्यास?
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह सीएसके के लिए और खेल सकते थे लेकिन उन्होंने संन्यास का फैसला किया क्योंकि उनके पास 'ताकत' नहीं बची थी। बकौल अश्विन, वह अनुभव 'मानसिक रूप से परेशान' करने वाला और 'दर्दनाक' था। उन्होंने कहा, "खुद संन्यास का फैसला किया क्योंकि इससे सीएसके को...मुझे रखने या रिलीज़ करने को लेकर सिरदर्द पैदा नहीं होता।"