रविवार को होगी NEET पीजी 2025 की परीक्षा, एग्ज़ाम हॉल में कौन सी वस्तुएं हैं बैन?

एनईईटी पीजी-2025 की परीक्षा रविवार सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को पाठ्य-सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गहने, वॉलेट/हैंडबैग, बेल्ट, खाद्य वस्तु और अनुचित साधनों के उपयोग में सहायक वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, परीक्षा संबंधी डॉक्यूमेंट्स और अतिरिक्त समय का दावा करने के लिए पीडब्ल्यूडी प्रमाण-पत्र ले जाने की अनुमति होगी।