रवाना होने से पहले रूस को बाइडन की यूक्रेन यात्रा के बारे में बताया गया था: अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सेलवन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के यूक्रेन रवाना होने से कुछ घंटे पहले रूस को उनकी यात्रा के बारे में सूचित किया गया था। सेलवन ने कहा कि जो बातचीत थी वो बहुत ही संवेदनशील थी और वह इस पर नहीं जाएंगे कि उन्होंने किस तरह की प्रतिक्रिया दी।