ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टी20I में रवि बिश्नोई के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू से पहले उन्हें युजवेंद्र चहल ने भारतीय कैप सौंपी। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें चहल को बिश्नोई को कैप देते हुए और फिर उन्हें प्रोत्साहित करते देखा जा सकता है। बिश्नोई टी20I क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 95वें क्रिकेटर हैं।