रवि शास्त्री ने विराट कोहली के निकट भविष्य में वनडे की कप्तानी छोड़ने के दिए संकेत

पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विराट कोहली सिर्फ टेस्ट की कप्तानी पर ध्यान देने के लिए निकट भविष्य में वनडे की कप्तानी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "यह उनका दिमाग और शरीर तय करेगा...कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने अच्छी कप्तानी की है लेकिन अपनी बल्लेबाज़ी पर फोकस करने के लिए इसे छोड़ दिया है।"