रविंद्र जडेजा के घुटने की चोट गंभीर, टी20 विश्व कप 2022 से भी हो सकते हैं बाहर: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ऑल-राउंडर रविंद्र जडेजा के घुटने की सर्जरी होगी और वह टी20 विश्व कप 2022 से भी बाहर हो सकते हैं। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने 'पीटीआई' से कहा, "जडेजा के दाहिने घुटने की चोट काफी गंभीर है। उनके घुटने की सर्जरी होनी है और वह अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे।"