भारतीय ऑल-राउंडर रविंद्र जडेजा दाहिने घुटने में चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बताया कि वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। शेष टूर्नामेंट के लिए उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले अक्षर को टीम में स्टैंडबाय के रूप में चुना गया था।