रविचंद्रन अश्विन बने दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़

भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ताज़ा रैंकिंग में इंग्लिश पेसर जेम्स एंडरसन को हटाकर दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़ बन गए हैं। गौरतलब है कि 36 वर्षीय अश्विन ने भारत द्वारा जीते गए दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट लिए थे। अश्विन इस समय दुनिया के नंबर 2 टेस्ट ऑल-राउंडर भी हैं।