घुटने की चोट के कारण पहले एशिया कप-2022 के बीच में टूर्नामेंट से और फिर टी20 विश्व कप-2022 की टीम से भी बाहर हुए भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बैसाखी के सहारे खड़े दिख रहे हैं। जडेजा ने तस्वीर के साथ लिखा, "एकबार में एक कदम।" जडेजा के घुटने की सर्जरी हुई थी।